आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुआ।

तेज बारिश के बीच अचानक गिरी गाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। क्षेत्र में उस समय मूसलाधार बारिश के साथ तेज गर्जना हो रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर मौजूद लोगों के समीप अचानक आकाशीय बिजली आ गिरी।

बिजली की चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौके पर ही जान चली गई। वहीं उनके साथ मौजूद जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए।

सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी हताहतों को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल नगरी ले जाया गया। अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *