शासकीय प्राथमिक शाला गुडू में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष न्योता भोज

पेंटिंग , भाषण स्पर्धा कार्यक्रम, आशीर्वाद की दिया से दिवाली की तरह जगमगाया स्कूल व गांव

पुसौर। शासकीय प्राथमिक शाला गुडू में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिन तक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर की शाम 7 बजे विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं गांव में आशीर्वाद का दीया से दिवाली की तरह दिया की रोशनी से जगमगा गया और खुशियां व उमंग का वातावरण रहा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 सितंबर को विद्यालय में चित्रकला, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प के तहत विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अंतिम दिन 19 सितंबर को चित्रकला, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला एवं पेंटिंग को विद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित शाला समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर शाला समिति गुडू, ग्राम पंचायत गुडू एवं जय मां वैष्णों देवी महिला स्व सहायता समूह के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में विद्यार्थियों को स्वादिष्ट एवं विविध व्यंजन परोसे गए। भोजन में चावल, दाल फ्राई, पत्तागोभी-आलू-टमाटर की सब्जी, मिक्स वेज सब्जी, भिंडी-कारील-टमाटर की सब्जी, अचार एवं पापड़ शामिल रहे। भोजन के पश्चात बच्चों के लिए केला, सेव, सोनपापड़ी, जलेबी, बूंदी, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, मीठा एवं चॉकलेट भी वितरित किए गए। स्वादिष्ट एवं विविध व्यंजनों से सुसज्जित न्योता भोज पाकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। बच्चों ने सामूहिक रूप से न्योता भोज का आनंद लिया और आयोजन के लिए शाला समिति, ग्राम पंचायत एवं महिला स्व सहायता समूह के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती सावित्री सारथी, शिक्षक श्री प्रहलाद साहू, शिक्षिका श्रीमती अनुपमा गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष श्री हरिप्रसाद साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा मेहर, जनप्रतिनिधि श्रीमती लक्ष्मी मेहर, शिक्षाविद श्री सुशील प्रधान, विषय विशेषज्ञ श्री नरेंद्र मेहर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती निरासी भूमियां, जय मां वैष्णो देवी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मीना मिश्रा, रसोइया श्रीमती सेरेन्द्री मेहर, सफाई कर्मचारी श्रीमती बिन्ती चौहान, सरपंच श्रीमती देवकी मेहर, उप सरपंच श्रीमती तिलोत्तमा साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संकुल सीएसी श्री जगदीश पटेल, आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य श्री रुपेश चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शाला समिति, ग्राम पंचायत एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गुडू परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *