लैलूंगा इकाई द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह सराहनीय पहल : सुशील रामदास

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने चैंबर की लैलूंगा इकाई के अध्यक्ष मनीष मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनके सम्मान से ही शिक्षा एवं संस्कारों की परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने अपने संदेश में कहा कि लैलूंगा इकाई द्वारा जिस गरिमामय वातावरण में क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान किया गया, वह न केवल शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता की भावना को प्रदर्शित करता है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षकों के योगदान को स्मरण करना और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षक ही राष्ट्र के भावी नागरिकों का निर्माण करते हैं।

सुशील रामदास ने विशेष रूप से लैलूंगा इकाई के अध्यक्ष मनीष मित्तल के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में चैंबर की स्थानीय इकाई लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। शिक्षक सम्मान समारोह भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया है।

उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मनीष मित्तल, आयोजन समिति के सभी सदस्यों, सहयोगी संस्थाओं तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी चैंबर की लैलूंगा इकाई सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी और समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित कर सकारात्मक वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता पर सभी आयोजकों को बधाई देते हुए इसे चैंबर की सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *