गर्लफ्रेण्ड के साथ गया था घूमने केलो डैम, युवकों ने लूटे कैश और मोबाईल

रायगढ़ । महिला मित्र के साथ केलो डेम घूमने जाना युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया,  जब बांध के पास बदमाश ने उन्हें धमकाते हुए 15 सौ रूपए नगद एवं दोनों के मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। पीडि़त द्वारा तदाशय की रिपोर्ट थाने में कराये जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र के जोगीडीपा निवासी सोनू सारथी पिता सोहन सारथी (उम्र 22 वर्ष) रविवार की शाम को तकरीबन साढ़े 6 बजे अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट बाईक (क्रमांक सीजी 13 बीए 4613) से केलो डेम की ओर घुमने गया था। वहीं लगभग एक घंटा डेम में घूमने के बाद वापस आने के लिए निकले तभी तीन-चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोकते हुए लडक़ी को लेकर यहां क्या कर रहा है कह कर धमकाने लगे।

वहीं उसकी जेब में रखे 15 सौ रूपए नगद तथा दोनों का मोबाईल फोल छिन कर वहां से फरार हो गया। युवक ने वापस आकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने सोनू सारथी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 309 (4), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *