रायगढ़ । मंगलवार की दोपहर को खरसिया में रेल्वे फाटक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र का रहने वाला है। मामले की सूचना मिलने पर रायगढ़ जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को खरसिया में रेल्वे फाटक पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फाटक पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने रायगढ़ जीआरपी थाने में घटना की सूचना दी। वहीं मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा थानांतर्गत ग्राम नटकेला निवासी नवीन्द्र निकुंज पिता इजोर निकुंज के रूप में होने पर उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई।1मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को खरसिया में रेल्वे फाटक पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फाटक पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने रायगढ़ जीआरपी थाने में घटना की सूचना दी। वहीं मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा थानांतर्गत ग्राम नटकेला निवासी नवीन्द्र निकुंज पिता इजोर निकुंज के रूप में होने पर उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने में देरी होने के कारण शाम तक शव सडक़ पर ही पड़ा रहा। वहीं शाम को रायगढ़ से जीआरपी पुलिस की टीम पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।



