सड़क हादसे में लैलूंगा की बेटी अक्षरा का करुणांत

रायगढ़ । लैलूंगा के प्रतिष्ठित फर्म श्री ट्रेडर्स के संचालक महेश मित्तल की होनहार पुत्री अक्षरा मित्तल का रायपुर में सड़क दुर्घटना में करुणांत हो गया। अक्षरा रायपुर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की आर्टिकलशिप कर रही थी। अक्षरा के निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित समूचे लैलूंगा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

लैलूंगा के फर्म श्री ट्रेडर्स के संचालक महेश मित्तल की 20 वर्षीय पुत्री अक्षरा मित्तल बचपन से ही मेधावी व प्रतिभावान रही है।वर्तमान में वह रायपुर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की आर्टिकलशिप कर रही थी। मित्तल परिवार ने अपनी लाडली के भविष्य को लेकर काफी सपने संजोये थे परंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार को अक्षरा रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल की ऑडिट के सिलसिले में गई थी ,

इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने पर सड़क पर गिर गई थी और पीछे से आ रही एक अन्य भारी वाहन की चपेट में आ गई।इस दर्दनाक हादसे में उसका निधन हो गया। अक्षरा के निधन की खबर लगते ही मित्तल परिवार शोक के सागर में डूब गया। वहीं अग्रवाल समाज सहित पूरे लैलूंगा में शोक की लहर दौड़ गई तथा महेश मित्तल के करीबी व अन्य लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *