रायगढ़ । लैलूंगा के ग्राम कुपाकानी स्थित यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक भीख मांग कर जीवन यापन करता था। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए उसकी शिनाख्ती का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा क्षेत्र के बिरसिंघा मेन रोड पर स्थित ग्राम कुपाकानी के यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी तो आस पास हडक़म्प मच गया। वहीं ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक भीख मांग कर जीवन यापन करता था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लेते हुए उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उसकी मौत किन कारणों से हुई है इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा।




