चक्रवात अर्नब को लेकर रायगढ़ में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट; आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

रायगढ़। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, निचले इलाकों में निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारीआम नागरिकों की सहायता और आपात स्थिति में सूचना के आदान-प्रदान के लिए प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया गया है। स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए जिला एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपीलप्रशासन ने आम नागरिकों से नदी-नालों और रपटों के पास न जाने की अपील की है। इसके साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने का आग्रह किया गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सतर्क रहने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *