डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में 27 सितंबर को उपलब्ध रहेंगे पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ संजय अग्रवाल

रायगढ़। गौशाला रोड स्थित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में 27 सितंबर रविवार को पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल मरीजों की जांच और परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वह दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक अस्पताल में उपस्थित रहकर पंजीकृत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और आवश्यक परामर्श देंगे। इसके लिए अस्पताल में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन बीमारियों की जांच और मिलेगा उपचार

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान पित्त की थैली, पेट में गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, भोजन और पानी अटकने की समस्या, पीलिया तथा हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही शराब जनित रोग, पेट में भारीपन, जी मिचलाना, पित्ताशय और पित्त नली की पथरी, खूनी उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट के छाले, पेट व आंत में कैंसर, फंगल इन्फेक्शन, पित्त की नलिका के कैंसर की जांच और लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों का परीक्षण व उपचार किया जाएगा।

असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन की अपील

अस्पताल प्रबंधन ने परामर्श के लिए आने वाले मरीजों से असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है। मरीज मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क करके जांच और परामर्श के लिए अपना अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *