भूपदेवपुर के पास रेल हादसे में अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

रायगढ़। भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर एक अज्ञात व्यक्ति रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल मिला है। इस दुर्घटना में उसका दाहिना पैर कट गया है और उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

गंभीर चोटों के कारण घायल व्यक्ति फिलहाल अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवा डायल 112 की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया संपर्क नंबर

अज्ञात घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। भूपदेवपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी हो, तो वह थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ को सूचित करे।

परिजनों तक सूचना पहुंचाने और घायल की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर 7879555494 जारी किया है, जिस पर संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *