रेल्वे स्टेशन में टिकट बुकिंग कराने शख्स की जेब से 5800 पार

रायगढ़। रेल्वे स्टेशन में टिकट बुकिंग कराने गये व्यक्ति की जेब में रखे 58 सौ रूपए भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने पार कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात जेबकतरे के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला कमलानगर निवासी कृष्ण लाल मिश्रा रविवार को रेल्वे स्टेशन रिजर्वेशन कराने के लिए गया था। इस दौरान बुकिंग काउन्टर के पास भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने उसके पेंट के पिछे जेब में रख 5 हजार 8 सौ रूपए बड़ी सफाई से निकाल लिया।

काफी देर बाद जब उन्हे इस बात की भनक लगी तब जीआरपी थाने में तदाशय की रिपोर्ट दर्ज कराई। शासकीय रेल्वे पुलिस ने कृष्णलाल मिश्रा पिता दीनबंधु मिश्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात जेबकतरे के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *