- विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों को भी किया गया सम्मानित
- ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को द्वितीय और ग्रामोद्योग विभाग को तृतीय स्थान
- समयबद्ध उपस्थिति और ई-ऑफिस रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए
- आई-गाट में प्रत्येक माह विभाग की आवश्यकता के अनुसार कम से कम 3 से 4 कोर्स करने की अपील
रायपुर, 01 सितंबर 2026। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जुलाई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को दूसरा तथा ग्रामोद्योग विभाग को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें, यही अपेक्षा है। उन्होंने आई-गाट पर प्रत्येक माह कम से कम 3 से 4 कोर्स प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अपने विभाग की आवश्यकता के अनुसार अवश्य करने की बात कही। मुख्य सचिव ने प्रदेश स्तर पर आई-गाट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ई-ऑफिस रैंकिंग में अधिकारी-कर्मचारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में ई-ऑफिस रैंकिंग के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन द्वितीय तथा आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव दूरदेशी राम सोन्टापर विभाग प्रथम स्थान, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय स्थान तथा सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8) की उप सचिव ऋतु वर्मा तृतीय स्थान पर सम्मानित हुईं। गृह विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू प्रथम स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) के अवर सचिव कैलाश कुमार नेताम द्वितीय स्थान तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव तृतीय स्थान पर सम्मानित हुईं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुभाग अधिकारी वीरेन्द्र कुमार प्रथम स्थान, अनुभाग अधिकारी जीवन लाल नेताम द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अनुभाग अधिकारी योगेन्द्र कुमार साहू तृतीय स्थान पर सम्मानित हुए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी मोहम्मद शाहिर अंसारी प्रथम स्थान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहायक अनुभाग अधिकारी प्रिया बागड़े द्वितीय स्थान तथा सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) के सहायक अनुभाग अधिकारी जलेश राम तृतीय स्थान पर सम्मानित हुए।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक मुकेश राम प्रधान प्रथम स्थान, अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक गौरव कुमार राय द्वितीय स्थान तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक अंजू दत्ता तृतीय स्थान पर सम्मानित हुईं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कनिष्ठ सचिवालय सहायक प्रभु सिंह राठिया प्रथम स्थान, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनिष्ठ सचिवालय सहायक संदीप कुमार तारम द्वितीय स्थान तथा नगरीय प्रशासन विभाग के कनिष्ठ सचिवालय सहायक उमेश यादव तृतीय स्थान पर सम्मानित हुए। आदिम जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 शेष नारायण साहू प्रथम स्थान, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की डाटा एंट्री ऑपरेटर माया देवांगन द्वितीय स्थान तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-2 तरुण कुमार धृतलहरे तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए।
समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
अटेंडेंस रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अवर सचिव अनिल तिर्की, निज सचिव आराधना साहू, अनुभाग अधिकारी आशिष कुमार शर्मा, सहायक अनुभाग अधिकारी आशुतोष वर्मा, अनुभाग अधिकारी अश्वनी कुमार भतपहरी, सहायक अनुभाग अधिकारी भागेश कुमार ध्रुव, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अवर सचिव दिव्या वैष्णव, उप सचिव हेमिन बाघे, भृत्य किशोर कुमार, सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव, सहायक अनुभाग अधिकारी मिर्जा मुस्कान बेग, अनुभाग अधिकारी मुकेश कुमार शाकार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक नरेश कुमार बाघमार, सहायक अनुभाग अधिकारी पवन कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक पुष्पांजली गजभिये, भृत्य राज कुमार सोरी, सचिव (भारसाधक) राजेश सिंह राणा, स्टैनो टायपिस्ट राखी सिदार, स्टैनो टायपिस्ट रमाकांत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक रूपाली तिवारी, सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, सहायक अनुभाग अधिकारी सुधा शेंडे, सहायक ग्रेड-01 तरुण कुमार धृतलहरे और वरिष्ठ सचिवालय सहायक विवेक सोनी को रैंकिंग एक के लिए सम्मानित किया गया।
तीन माह की रैंकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम स्थान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक द्वितीय स्थान तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन तृतीय स्थान पर सम्मानित की गईं। तीन माह की अटेंडेंस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा प्रथम स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य राज कुमार सोरी द्वितीय स्थान तथा सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए। तीन माह की डिपार्टमेंट रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, गृह विभाग को द्वितीय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों की रैंकिंग में भी सम्मान
ई-ऑफिस रैंकिंग में विभागाध्यक्ष स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम स्थान, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डी. राहुल वेंकट द्वितीय स्थान, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा तृतीय स्थान, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 वेद प्रकाश देवांगन चतुर्थ स्थान तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर पीताम्बर प्रसाद पांचवें स्थान पर सम्मानित किए गए। ई-ऑफिस जिला कार्यालय रैंकिंग में जिला रायपुर की सहायक परियोजना अधिकारी अनिता जैन प्रथम स्थान, जिला सक्ती कार्यालय की सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदनी सोनी द्वितीय स्थान, रायपुर जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार शर्मा तृतीय स्थान, सक्ती जिला के ई-जिला तकनीकी प्रबंधक तुलसी देवांगन चौथे स्थान तथा कबीरधाम जिले के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धु्रर्वे पांचवें स्थान पर सम्मानित किए गए।
आई-गाट रैंकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
आई-गाट रैंकिंग में आयुक्त बिलासपुर के चौकीदार गौतम कुमार देवांगन को प्रथम स्थान, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के व्याख्याता प्रेम नारायण नायक को द्वितीय स्थान और पुलिस अधीक्षक बालोद के पुलिस आरक्षक दिनेश कुमार को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।




