प्रदेश में टेक्सटाइल और तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए शैक्षणिक और तकनीकी संस्थाओं से सहयोग लेने पर जोर
एग्रो टेक्सटाइल, मेडिकल टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन टेक्सटाइल और स्मार्ट टेक्सटाइल पर हुई चर्चा
बाजार विकास, अनुसंधान और नवाचार की संभावनाओं पर भी किया गया मंथन
रायपुर, 01 सितंबर 2026। मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य में टेक्सटाइल उद्योग की संभावनाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से आवश्यक सहयोग लेकर कार्य करें।
बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विकास, अनुसंधान, नवाचार और विकास के संबंध में विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में एग्रो टेक्सटाइल, मेडिकल टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन टेक्सटाइल, स्मार्ट टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स होम एवं क्लॉथ के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा सहित उद्योग एवं वाणिज्य,
तकनीकी शिक्षा, एनआईटी एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।




