ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

रायगढ़, । ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में उसकी जान गई है अथवा उसने खुदकुशी की है इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को अस्पताल के मर्च्युरी कक्ष में रखवा कर उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है।

उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थानांतर्गत लोचन नगर से लगे सब स्टेशन के पास रेल पांत पर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटने की वजह से सिर धड़ से अलग हो गया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा उसने आत्महत्या की है या फिर हादसे में उसकी मौत हुई है इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है और उसके परिजनों की पतासाजी प्रारंभ कर दी है। मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *