रायगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में आज अभिभावक गोष्ठी आयोजित किया गया।इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री चक्रधर पटेल कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गणेश चंद्र यादव सरस्वती शिक्षा संस्थान के जिला प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ के प्रमुख एवं सरस्वती शिशु मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री डी पटनायक जी,एवं अभिभावक के रूप में श्री सत्यम पटेल जी,सोहन लाल देवांगन जी उपस्थित थे। मां सरस्वती ॐ एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मातृ वंदना के बाद सभी सभी अतिथियों एवं अभिभावक बंधु भगिनियों का तिलक रोली लगाकर स्वागत किया गया।

प्राचार्य कुबेर माली द्वारा सभी अतिथियों का परिचय कराया गया।गोष्ठी में कक्षा अरुण से दशम तक के भैया बहन के अभिभावक जिसमें पुरुष अभिभावक 21 एवं महिला अभिभावक 39 शामिल हुए।गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य त्रैमासिक परीक्षा परिणाम साथ ही गृह कार्य, अनुशासन, उपस्थिति , अंशदान, वाहन शुल्क, प्रवेश, एवं कॉपी कंप्लीट और आगामी अर्धवार्षिक परिक्षा साथ ही वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए योजना आदि पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि के द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि अंग्रेजी माध्यम के प्रति अभिभावकों का रुझान बाद में क्या परिणाम लाता है अभिभावकों को समझाए और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत विद्यालय में पढ़ाई के लिए प्रेरित किए।कार्यक्रम अध्यक्ष ने सरस्वती शिशु मंदिर की विशिष्टता एवं अभिभावक गोष्ठी का महत्व बताते हुए कहा कि गोष्ठी शिक्षक,छात्र,अभिभावक के कड़ी को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

अंत में श्री सत्यम पटेल ने कहा आप सभी अपने बच्चों को शिशु मंदिर में पढ़ाएं क्योंकि यह केवल शिक्षा ही प्रदान नहीं करता संस्कार भी देता है।
अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।मंच संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया।इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु भगिनी सुश्री पिंकी प्रधान , श्रीमती पुष्पांजलि साहू श्रीमती ज्योति स्वर्णकार सुश्री करिश्मा चौधरी श्रीमती पुष्पा निषाद श्रीमती ओजस्वी तिवारी श्रीमती रेणुका ठाकुर श्रीमती विमला साहू श्री तरुणी साहू प्रतिमा गुप्ता एवं उत्तरा महेश उपस्थित थे।





