सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर में नमामि भारतम के तहत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर "वंदे मातरम्" गान का आयोजन

रायगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में आज नमामि भारतम के अंतर्गत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर "वंदे मातरम् "जो पूरे देश भर में एक साथ गाया गया हमारा विद्यालय भी इस पावन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

कार्यक्रम के साक्षी डॉ.श्री प्रमोद कुमार गबेल प्राध्यापक कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़.कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.वाई.के.शिंदे स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी,प्रमुख वक्ता श्री गणेश चंद्र यादव,मुख्य अतिथि श्री दुर्बादल पटनायक सरस्वती शिशु मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ के व्यवस्था प्रमुख एवं श्री शिशिर वर्मा जाने माने अधिवक्ता कार्यक्रम के अतिथि एवंसंयोजक कुबेर माली प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ थे।

मां सरस्वती ॐ एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ अतिथि परिचय के बाद ठीक 11:00 बजे 188 भैया बहन विद्यालय स्टॉफ 22 06 अतिथि एवं 144 अभिभावक बंधु भगिनी की उपस्थिति में वंदे मातरम् गीत को गया गया।कुल संख्या 360 थी।मंच संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया।अंत में शांति मंत्र एवं प्राचार्य के द्वारा समस्त अतिथि एवं अभिभावक बंधु भगिनी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *