पोर्ट ब्लेयर में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी को स्व. शैलेन्द्र पटवा स्मृति पत्रकारिता सम्मान से किया गया सम्मानित


रायगढ़. पोर्ट ब्लेयर में 19 से 26 सितंबर तक आयोजित पत्रकारिता सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी को स्व. शैलेन्द्र पटवा स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए पत्रकार, संपादक, लेखक, शिक्षाविद और स्थानीय पोर्ट कवरेज से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। इसी दौरान 16 वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।

शैलेन्द्र पटवा पत्रकारिता में स्नातकोत्तर थे। साहित्यकार राम पटवा के पुत्र शैलेन्द्र का 18 नवंबर 2025 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी स्मृति में इस वर्ष से पत्रकारिता क्षेत्र में प्रतिवर्ष एक पत्रकार को नगद राशि, शाल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने की पहल शुरू की गई है।

बतादें की श्री राम पटवा मूलतः रायगढ़ जिले के सरिया निवासी थे, सरिया ही उनका जन्म स्थान था, प्रारंभिक शिक्षा सरिया से करने के पश्चात्, आगे की उच्च शिक्षा उन्होंने रायगढ़ स्थित नटवर हाई स्कूल और स्थानीय किरोड़ीमल शासकीय महाविद्यालय, रायगढ़ से प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *