रायगढ़। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेषन द्वारा षासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाष डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेक्चरर जेआर साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य एसआर डनसेना ने की। अन्य अतिथियों में षासकीय हाईस्कूल देवगांव के प्राचार्य डाॅ राजेष नामदेव, सुरेंद्र सिदार, धौराभांठा ग्राम पंचायत के उप सरपंच यषपाल बेहरा, सीएसआर के एजीएम राजेष रावत, केषव निशाद आदि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले एजीएम सीएसआर राजेष रावत ने हिन्दी दिवस की रूपरेखा की जानकारी दी। सुरेंद्र सिदार ने कहा कि हमारी बोलचाल व व्यवहार में हिन्दी को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उप सरपंच यशपाल बेहरा ने कहा कि हिन्दी का हमें ज्ञान होना ही चाहिए चूंकि यह हमारी मातृभाशा है, हमें व्यवहार में उसका उपयोग करना चाहिए साथ ही दूसरी भाषाओं की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि कहीं बाहर जाएं तो भाशा के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य अतिथि जेआर साहू ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाशा है, इसलिए इसका सम्मान हर जगह होना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एसआर डनसेना, केषव निशाद, राजेष नामदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर सुनील गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिंदल फाउंडेषन द्वारा वक्ताओं का षाॅल, श्रीफल से सम्मान किया गया। पंडित हरि प्रसाद सहयोग विद्या मंदिर तमनार में भी हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया।




