लोईंग मंडल की मासिक बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ की कार्यशाला आयोजित


विवेक रंजन सिन्हा एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने ली मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला में दी विस्तृत जानकारी

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल अंतर्गत ग्राम बेलरिया स्थित सामुदायिक भवन में मंडल की मासिक बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला टोली सदस्य, भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा सम्मिलित हुए। कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन की सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें और अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान करें।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। सेवा संकल्प अभियान इसी विचार को और अधिक व्यापक बनाने का अवसर है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शाम के समय ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की जाएगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए श्रद्धा, सम्मान और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित करेंगे।
‘आशीर्वाद के दीये’ का यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। कार्यशाला में उपस्थित लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस अवसर को यादगार बनाएं तथा अपने घरों एवं आयोजन स्थल पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के उद्देश्य, स्वरूप एवं कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। विवेक रंजन सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का व्यापक अभियान है। भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति में सेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए यह अभियान कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को केवल किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की गतिविधियों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी सार्थक होगी, जब प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़े।

उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सेवा का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के बीच अपनी उपस्थिति केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए जनसेवा, सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।

संगठनात्मक कार्यों की हुई समीक्षा

कार्यशाला के दौरान लोईंग मंडल की मासिक बैठक में मंडल के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ एवं मंडल स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल , सेवा संकल्प अभियान टोली से टीकाराम प्रधान , राजीव लोचन बेहरा, श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता , जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान सहित मंडल के समस्त पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *