विश्व हिंदी परिषद की सार्थक बैठक संपन्न...

रायगढ़ / रायगढ़ के हृदय स्थल सतीगुड़ी चौक स्थित साकेत होटल में 28 नवंबर को विश्व हिंदी परिषद जिला - रायगढ़ की शैक्षिक - साहित्यिक प्रकोष्ठ की सार्थक बैठक संयोजक डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष द्वय डॉ.मनीषा अवस्थी, अध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ एवं डॉ.मनीषा दुबे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, महासचिव डॉ.माधुरी त्रिपाठी, महामंत्री शांति महंत की उपस्थिति रही, वहीं श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष, शैक्षिक प्रकोष्ठ आनलाइन शामिल हुईं।

बैठक का शुभारंभ उपस्थित सभी पदाधिकारियों के संक्षिप्त परिचय से हुआ। बैठक में 30-31अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी एवं छत्तीसगढ़ की सहभागिता,सदस्यता अभियान,फ्लैक्सी निर्माण,अगली बैठक हेतु तिथि निर्धारण, परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं गतिविधियों को ग्रुप में प्रेषित करने, प्रचार -प्रसार करने,निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी आदि बिंदुओं पर सारगर्भित चर्चा हुई। सभी के सुझाव लिए गये। सभी ने सहर्ष परिषद के कार्यों को अमलीजामा देने हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की। बैठक खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *