पुसौर में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक समेत बुजुर्ग गंभीर घायल...

रायगढ़। शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महलोई – देवलसुर्रा गांव के पास आज सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार और बाईक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस घटना में जहां दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं बाईक सवार एक युवक समेत पीछे बैठा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद युवक ने बताया कि बाईक सवार जुर्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं वे लोग बाईक में सवार किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे इसी बीच सुरजगढ़ की तरफ से आ रहे कार की ठोकर से वे दोनों घायल हो गए हैं।

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है वहीं पुसौर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *