33 करोड़ का इनबैलेंस केवल खरसिया की दस समितियों में...

  • रायगढ़ जिले की 47 समितियों में 68 करोड़ का गड़बड़झाला, ब्याज पर ब्याज दे रही समितियां

रायगढ़। सरकार ने सहकारी समितियों में हुई मनमानी पर आंखें बंद कर ली हैं। केवल धान खरीदी और खाद वितरण ही एकमात्र काम रह गया है। केसीसी लोन में जो गड़बड़ी की गई है, वह कोई देख ही नहीं रहा है। लोन इनबैलेंस की एक वजह गबन भी है। केवल खरसिया की दस समितियों में 33 करोड़ का असंतुलन है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाला लोन तीन स्तरों में बंटा हुआ है।

पहले अपेक्स बैंक या को -ऑपरेटिव बैंक की शाखा को लोन राशि मिलती है। फिर ब्रांच से समिति कसे लोन दिया जाता है। इसके बाद समिति किसानों को ऋण उपलब्ध कराती है। लोन वसूली की व्यवस्था भी इससे रिवर्स चलती है।किसान समिति को देते है, समिति बैंक ब्रांच को और फिर शासन को लोन वापस मिलता है, लेकिन समितियों के पदाधिकारी किसानों से लोन की वसूली कर लेते हैं लेकिन इसे बैंक को नहीं लौटाते। यही वजह है कि किसान से लोन की रिकवरी तो जीरो होती है लेकिन समिति पर ऋण बकाया होता है।

रायगढ़ जिले में 79 समितियों में से 47 में ऋण असंतुलन है। दोनों स्तरों पार 68.32 करोड़ का लोन इनबैलेंस दर्ज है। बकाया ऋण पर ब्याज लग रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस 68 करोड़ में अकेले अपेक्स बैंक ब्रांच खरसिया के अंतर्गत 10 समितियों में 33.61 करोड़ का ऋण असंतुलन है। जितना जिले के बाकी समितियों है, उतना ही खरसिया तहसील की दस समितियों में।

साख सीमा बढ़ाने में फर्जीवाड़ा

खरसिया तहसील की दस समितियों में लोन इनबैलेंस ज्यादा होने की वजह भ्रष्टाचार है। वर्ष 2018-19 और 2023 में आश्चर्यजनक ढंग से ब्रांच मैनेजर ने समितियों की साख सीमा में बदलाव किया। लोन रिकवरी नहीं होने के बावजूद ज्यादा ऋण देने के लिए लिमिट बढ़ाई। 2023 में पुन: कर्जमाफी की आस में किसानों के नाम से लोन लेकर गबन किया गया।

खरसिया ब्रांच में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की गई है। जिले में सबसे ज्यादा ऋण असंतुलन तुरेकेला में 6.71 करोड़ और हालाहुली में 6.59 करोड़ है। ब्रांच समितियां लोन इन बैलेंस रायगढ़ 13 10.31 करोड़ तमनार 04 1.70 करोड़ पुसौर 09 13.74 करोड़ खरसिया 10 33.61 करोड़ धरमजयगढ़ 05 4.51 करोड़ लैलूंगा 06 4.43 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *