नन्हे सुर साधकों के बीच पहुंचे ओपी, बच्चों ने घेरा, सेल्फी ली और कहा – अब और अच्छा गाएंगे

  • मंत्री नहीं, बड़े भाई बनकर आए ओपी, संगीत के बच्चों के बीच बैठकर सुने सुर, खुशी से झूम उठे नन्हे कलाकार
  • सुरों की क्लास में जब पहुंचे ओपी चौधरी तो तालियों से गूंज उठा महाविद्यालय, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर की बात

रायगढ़। चक्रधर संगीत महाविद्यालय में 7 अक्टूबर की शाम कुछ अलग ही थी। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जब सिविल लाइन स्थित विधायक निवास पर बच्चों के बीच पहुंचे तो पूरा माहौल खुशी से भर गया। नन्हे-नन्हे हाथों में वाद्ययंत्र और चेहरों पर बड़ी जिज्ञासा। ओपी को अपने बीच पाकर बच्चे इतने प्रसन्न हुए कि उन्हें घेर लिया। किसी ने अपना रियाज सुनाया तो किसी ने साथ में सेल्फी ली। मंत्री ने भी प्रोटोकॉल छोड़कर बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनीं और हौसला बढ़ाया। यह आयोजन विधायक स्वेच्छानुदान निधि से प्रोत्साहन राशि वितरण का था, लेकिन असली तस्वीर चेक से बड़ी थी। बच्चों के लिए सबसे बड़ा तोहफा यही था कि उनके शहर के विधायक उनकी सुर साधना को देखने और समझने खुद आए हैं। इस अवसर पर संचालक देवलाल देवांगन और प्रिंसिपल चंद्रा देवांगन भी मौजूद रहे, जिनकी जिद और जुनून से यह संगीत की पौधशाला चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular