अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

  • रायगढ़ टीम की 14 में से 11 खिलाड़ी अदाणी की प्रशिक्षु; वर्ष 2022 से अब तक 35 बेटियों ने राज्य और पांच ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

रायगढ़,। अदाणी फाउंडेशन की ओर से तराशी गईं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने छत्तीसगढ़ की खेल दुनिया में एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। जिला पेंड्रा-मरवाही में आयोजित होने वाली 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए घोषित 14 सदस्यीय रायगढ़ जिला टीम में अदाणी फाउंडेशन की 11 प्रशिक्षु बेटियों ने अपनी जगह पक्की की है। वर्ष 2022-23 से शुरू हुए इस नियमित कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम और बेहतर खेल सुविधाओं के दम पर आज ग्रामीण अंचलों की ये बेटियाँ छत्तीसगढ़ के खेल पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला कबड्डी संघ पेंड्रा-मरवाही की ओर से इस तीन दिवसीय जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगित का आयोजन 13 से 15 नवंबर, 2026 तक किया जा रहा है। रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली इस जांबाज टीम में शामिल होने वाली अदाणी फाउंडेशन की होनहार खिलाड़ियों में ऋतु सिदार, सरोजनी भारद्वाज, बिंदिया सिदार, अंजू निषाद, अनीता सिदार, माही गुप्ता, रेशमा, लक्ष्मीन यादव, पुष्पा मैत्री, खुशबू बारेठ तथा गुंजन सिदार शामिल हैं।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित इस खेल अकादमी और नियमित मार्गदर्शन का ही असर है कि बहुत कम समय में यहाँ से प्रशिक्षित 35 बालिकाओं ने राज्य स्तर और पाँच उत्कृष्ट बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह के दौरान आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी अदाणी फाउंडेशन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था।

खिलाड़ियों के प्रस्थान और चयन के इस गौरवशाली अवसर पर जिला एमेच्योर कबड्डी संघ के सचिव राजेश पटनायक सहित जिला खेल संघ के पदाधिकारी, कोच और वरिष्ठ खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को विदाई देते हुए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि ये बेटियां उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर रायगढ़ जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का गौरव बढ़ाएंगी।

ग्रामीण बेटियों के इस उत्कृष्ट सफर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ऑपरेशन एंड प्रोजेक्ट) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को खेल के मैदान में आगे बढ़ते देखना पूरे अंचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 बेटियों का चयन उनके कड़े अनुशासन, अथक परिश्रम और कोचों के सटीक मार्गदर्शन का प्रमाण है।

img 20261114 wa04627169827846755758831

वहीं, खेल और संसाधनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सही मंच, उचित अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना अदाणी फाउंडेशन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रशिक्षित बेटियों का लगातार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना यह साबित करता है कि अवसर मिलने पर वे किसी से कम नहीं हैं। यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।

img 20261114 wa04586189554047936336466

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में केवल खेल ही नहीं, बल्कि शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, महिला आजीविका और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अदाणी फाउंडेशन निरंतर कार्य कर रहा है। खेलों के प्रति फाउंडेशन का यह समर्पित दृष्टिकोण ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उनकी छिपी हुई ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे रहा है।

img 20261114 wa0461768780381988234401

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *