आज 2 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं गांधी जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें दुनिया "महात्मा गांधी" और पूरा भारत "बापू" के नाम से जानता है। इस बार उनकी 157वीं जयंती 2 अक्टूबर 2026 को मनाई जा रही है। यह दिन न केवल भारत में बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। स्कूल, कॉलेज में इस दिन श्रद्धांजलि के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है।

गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाई जाती है। यह दिन केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिन नहीं, बल्कि उस वैचारिक क्रांति का स्मरणोत्सव है जिसने बिना शस्त्र उठाए दुनिया की सबसे बड़ी औपनिवेशिक शक्ति को हिला दिया था।

बापू के जीवन, संघर्ष की कहानी

महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही देश की सेवा में निकल गया और अंत में अपने प्राण भी देश के लिए त्यागे। भारत देश को एक सूत्र में पिरोने और अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी कई बार जेल गए, अंग्रेजों से बेइज्जत हुए लेकिन उन्होंने देश को सर्वोपरि रखा।
बापू के विचार आज भी समाज में समानता, स्वदेशी और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। संयुक्त राष्ट्र इसे 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाता है, जो यह साबित करता है कि गांधी जी के मूल्य केवल भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणापुंज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *