टी-20 क्रिकेट में चयन हुआ अरविन्द का मगर कश्मीर जाने के लिए पैसे नहीं हैं

रायगढ़ / जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी अरविंद खलखो का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मेें आयोजित राष्ट्रीय डीफ मेन्स टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। युवा खिलाड़ी अरविंद राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन मेें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। विडंबना यह है कि मुफलिसी की मार झेल रहे इस होनहार खिलाड़ी के पास प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कश्मीर जाने में खर्च होने वाले रेल किराया व अन्य खर्च के लिए रूपयों का अभाव है। ऐसे में उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए 10 हजार रूपए की आर्थिक प्रदान करने की गुहार लगाई है।

जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई प्रतिभाओं का उभरने के पूर्व ही दमन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे युवा क्रिकेट खिलाड़ी अरविंद खलखो ने बताया कि आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मेें आयोजित 9 वीं राष्ट्रीय डीफ मेन्स टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप उसे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान हुआ है।

यह रायगढ़ जिले के लिए भी गर्व की बात है परंतु विडंबना यह है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अरविंद खलखो के पास कश्मीर जाने के लिए किराये तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अरविंद खलखो ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए रेल यात्रा का किराया, पंजीयन शुल्क एवं अन्य आवश्यक खर्चे के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायदा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *