जिंदल फाउंडेशन ने माइंस व प्लांट प्रभावित गांवों में किया आयोजन
रायगढ़। लोगों को पोशण आहार के प्रति जागरूक करने के लिए जिंदल फाउंडेषन द्वारा प्लांट और माइंस एरिया में आने वाले गांवों में राश्ट्रीय पोशण आहार सप्ताह के अवसर पर पोषण आहार का महत्व बतान के लिए 1 से 7 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन से क्षेत्र की महिलाओं को भोजन को पौष्टिक बनाने के संबंध में विषेश जानकारी प्राप्त हुई।

स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन बहुत जरूरी है खासकर गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को समय पर पौष्टिक आहार नहीं मिलने से मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। केवल खाना खा लेना है स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पर्याप्त पोशण आहार कैसे मिले यह बताने के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर के चिरंजीवी परियोजना के तहत क्षेत्र के ग्राम तमनार, चारभांठा, छर्राटांगर, बरकसपाल, पतरापाली, जांजगीर, बासनपाली और माइंस प्रभावित गांव बनाई, भालूमुंडा तथा डोलेसरा में अलग अलग दिनों में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन लाइजनिंग के वीपी संजय श्रीवास्तव, श्री नीरज सक्सेना ऋषिकेश शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन नीतू सारस्वत ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एजीएम राजेश रावत ने पौष्टिक आहार को स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार वैसे तो सबके लिए आवष्यक है, लेकिन गर्भवती और शिशुवती महिलाओं के लिए यह नितांत जरूरी हो जाता है, क्योंकि उन्हें अपने साथ बच्चे के भी पोशण का ध्यान रखना पड़ता है। खुद पौष्टिक भोजन नहीं करेंगी तो उनके स्वास्थ्य पर तो विपरीत असर पड़ेगा ही बच्चा भी प्रभावित होगा। सभी गांवों में पंचायतों के सरपंच, पंचायत के जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जिंदल फाउंडेशन की स्वास्थ्य संगीनी भी उपस्थित थीं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं से बताया पोषण आहार का महत्व
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान जिंदल फाउंडेशन द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ताकि महिलाएं प्रेरित हो सकें। महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन की थाली बनाओ, पौष्टिक सलाद, हेल्दी ड्रिंक, पौष्टिक भोजन, चावल के पौष्टिक भोजन बनाने, सुबह का हेल्दी नाश्ता बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।




