बीमार महिला ने कीटनाशक पीया, हुई मौत

रायगढ़। मानसिक रूप से बीमार महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया था। वहीं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस द्वारा पीएम कराते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थानांतर्गत ग्राम बालजोर निवासी कविता राठिया पति किशन राठिया (23 वर्ष) की विगत एक वर्ष से मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उसका उपचार कराया जा रहा था।

वहीं गुरूवार को उसके परिजन काम करने गये थे और वह घर पर अकेली थी। शाम को तकरीबन 4 बजे परिजन लौटे तो देखा कि कविता की हालत काफी खराब है तथा पूछताछ करने पर उसने बताया कि घर में रखे कीटनाशक दवा का उसने सेवन कर लिया है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे तमनार स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां दो दिन तक चले उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार को चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया।

वहीं मेकाहारा में उसने इलाज के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए शुन्य में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular