तालाब में डूबे 4 लड़के, एक की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया

एमसीबी। जिले के खोंगापानी क्षेत्र स्थित मैगजीन तालाब में नहाने गए चार लड़के हादसे का शिकार हो गए। नहाते समय अचानक चारों लड़के डूबने लगे और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

इसी दौरान तालाब के दूसरी ओर घूम रहे युवक शाकीर अली की नजर डूब रहे बच्चों पर पड़ी। शकीरा तुरंत तालाब के पास पहुंचा और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर तीन लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसने चौथे लड़के को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में काफी दूर जा चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद चौथे लड़के का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, तीन बच्चों की जान बचाने वाले युवक शकीरा के साहस की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *