होटलों और ढाबों में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की दबिश

रायगढ़ । होटल व ढाबों में परोसे जाने वाले भोजन की की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को साफ-सफाई की कमी मिलने व एक्सपायरी मैदा का इस्तेमाल होते पाये जाने पर उसका तीन दिनों के लिए लायसेंस निलंबित करते हुए बंद करा दिया है। वहीं प्रीमियम फैमिली ढाबा एवं श्री वैष्णव ढाबा की भी जांच की गई।

खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा आम जन को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया है।

वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इस अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर के छातामुड़ा चौक व अमलीभौना क्षेत्र के चार ढाबा और होटल में जांच कार्रवाई की। छातामुड़ा चौक पर स्थित होटल में जांच करते हुए वहां से बिरयानी राईस व पनीर के सैंपल लिये गये है।

इसके साथ ही फार्म हाऊस किचन में जांच के दौरान साफ -सफाई की कमी पाई गई तथा वहां उपयोग में लाया जा रहा मैदा एक्सपायरी डेट का मिला जिसे नष्ट कराया गया। वहीं अनियमितता पाये जाने पर फार्म हाऊस का लायसेंस तीन दिन के लिए निलंबित करते हुए उसे बंद करा दिया गया है।

वहीं पनीर, व्हाईट वेज ग्रेवी, दाल मखनी का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा छातामुड़ा चौक स्थित प्रीमियम फैमिली ढाबा व अमलीभौना में संचालित श्री वैष्णव ढाबा में भी जांच पड़ताल की। वहीं सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा पानी की नियमित जांच कराने व खाद्य सामग्रियों में रंगों का सिमित उपयोग करने एवं खाद्या सामग्री देने के लिए अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने तथा तेल का बार बार उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *