पत्रकार गोपाल नायक पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने मुक्तिधाम पहुंचे उमेश पटेल

खरसिया, 30 सितंबर। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक की अंतिम विदाई में बुधवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल रक्सापाली के मुक्तिधाम पहुंचे। उन्होंने दिवंगत गोपाल नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से गोपाल नायक को अंतिम विदाई दी।

विधायक पटेल ने गोपाल नायक के निधन को पूरे खरसिया अंचल और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि खरसिया अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का मंगलवार रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। बुधवार को उनके गृह ग्राम रक्सापाली में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मित्र, परिचित, पत्रकार और क्षेत्रवासी पहुंचे। उनके निधन से पूरे अंचल में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *