रवि राही बने नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त, दो संयुक्त कलेक्टर पहुंचे रायगढ़

रायगढ़,। छत्तीसगढ़ सरकार ने अफसरों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों की जंबो लिस्ट निकाली गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत प्रदेश के प्रमुख प्रशासनिक निकायों, विकास प्राधिकरणों, मंत्रालय और जिलों की व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रवि राही अपर कलेक्टर रायगढ़ को रायपुर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जशपुर आदि जिलों में भी थोक में अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर बालोद से सारंगढ़ बिलाईगढ़, हेमेन्द्र भूआर्य संयुक्त कलेक्टर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से रायगढ़, प्रवेश पैकरा संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से रायगढ़, उमेश कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा, भरत कौशिक डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ से जशपुर, ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मंत्रालय नवा रायपुर, मधु गभेल डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कोरबा तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से जल्द कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 19 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

साथ ही उनको नवीन पदस्थापना दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 19 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देकर तहसीलदार बनाया है। सभी अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर 10 दिनों के अंदर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में पदभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा। इनमें आयुष तिवारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदा बाजार-भाटापारा, प्रकाश पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़, जयंत कुमार पटले बेमेतरा से रायगढ़, कोमल प्रसाद साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *