कैंसर से पीड़ित ग्रामीण ने सुसाईड किया   

रायगढ़ । कैंसर बीमारी से पीडि़त ग्रामीण द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिये जाने पर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताली तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला चन्द्रपुर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के चन्द्रपुर

थानांतर्गत ग्राम गोपालपुर निवासी अघनलाल उरांव पिता नानू उरांव (उम्र 46 वर्ष) तीन साल से पेट में कैंसर बीमारी होने से परेशान रहता था। बुधवार को उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगडऩे पर परिजनों को जानकारी हुई। वहीं आनन-फानन में अघनलाल को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया

गया था, जहां उपचार के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *