शर्त के चक्कर में ब्लू वाटर में डूबा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक के लिए तैरने की शर्त जानलेवा साबित हो गई। पानी में तैरकर दूसरी ओर जाने की कोशिश के दौरान 24 वर्षीय आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है।

गुरुवार सुबह से SDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। शाम 6 बजे तक आदिल की बॉडी नहीं मिली है, SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान, बुधवार शाम तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव के ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में तैरकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को लेकर शर्त लग गई।बताया जा रहा है कि आदिल और उसका दोस्त तौफीक पानी में उतर गए। दोनों कुछ दूर तक तैरते हुए आगे बढ़े, लेकिन तालाब के बीच पहुंचने के बाद आदिल अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

वहीं तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।वीडियो में कैद हुआ हादसाघटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आदिल और तौफीक को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तालाब के बीच पहुंचने के बाद आदिल पानी में दिखाई देना बंद हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *