अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञों से मिली आयोजन को भरपूर सराहना,शैक्षणिक तौर पर उम्मीद से कहीं ज़्यादा कारगर रहा IADVL का CUTICON 2026

  • बेहतर टीमवर्क से मिली आयोजन को ऐतिहासिक सफलता : डॉ. पीयूष अग्रवाल, प्रेसिडेंट
  • दूसरे दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए शोधपरक व्याख्यान
  • दवा कंपनियों के सहयोगी प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र और उपहार देकर किया गया सम्मानित

रायगढ़। बीते रविवार को होटल श्रेष्ठा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (IADVL) के छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय एनुअल कॉन्फ्रेंस CUTICON 2026 का गरिमामय समापन हुआ। शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन क्विज मास्टर डॉ. सेनकधिर वंधन द्वारा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया गया। डॉ. नवनीत कौर द्वारा कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों की सुरक्षा: टीकाकरण के लिए एक व्यावहारिक गाइड विषय पर अपने अनुभव साझा किए गए। डॉ. सामू और डॉ. अनिल सिन्हा द्वारा डर्मेटोलॉजी में फेशियल फैट ग्राफ्टिंग: वॉल्यूम वापस लाने से लेकर त्वचा को फिर से जीवंत (रीजनरेटिव कायाकल्प) करने तक विषय पर शोधपरक व्याख्यान दिया गया।

डॉ. मनजीत गुप्ता द्वारा बाल झड़ने के इलाज में हाल के विकास विषय पर व्याख्यान दिया गया। डॉ. सविता ए.एस. द्वारा नाखूनों की सर्जरी पर शोधपरक व्याख्यान दिया गया, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामूहिक चर्चा के तहत लेज़र टैग: रोजमर्रा की क्लिनिकल समस्याएं और उनका समाधान एवं उपचार पर विमर्श किया गया। इस सत्र के मॉडरेटर डॉ. डेनिस हेनरी थे और पैनलिस्ट के तौर पर डॉ. अभिषेक डे, डॉ. आलोक सुल्तानिया, डॉ. गोविंद एस. मित्तल और डॉ. अजय पांडे मौजूद थे। डॉ. डेनिस हेनरी द्वारा डर्मेटोलॉजी में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डॉ. सौमिल खरे द्वारा पुरुष जननांग विकारों में म्यूकोस्कोपी, डॉ. सौरभ रावत द्वारा कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) का हिस्टोपैथोलॉजिकल स्पेक्ट्रम, डॉ. जे.पी. स्वाईं द्वारा MDT (मल्टी-ड्रग थेरेपी) के परे नसों के नुकसान को नियंत्रित करना,

डॉ. नीलप्रभा द्वारा बाल झड़ने की समस्या में आयरन की कमी; फेरिटिन से आगे देखना, डॉ. प्रकाश खूंटे द्वारा स्कारिंग एलोपेसिया (निशान वाले गंजेपन) में हेयर ट्रांसप्लांट, डॉ. गरिमा बाल पांडेय (दुर्ग) द्वारा टॉपिकल दवाओं और गोलियों से आगे: गट-स्किन (आंत और त्वचा) के कनेक्शन को समझना तथा डॉ. आलोक दीक्षित (दुर्ग) द्वारा “हीलिंग द हीलर” (इलाज करने वाले का इलाज): ‘खुद को कुर्बान करने’ से ‘खुद की देखभाल करने’ की ओर बदलाव विषयों पर अपने-अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इस शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन और चिकित्सा विशेषज्ञों की सहभागिता के लिए IADVL छत्तीसगढ़ चैप्टर के सेक्रेटरी डॉ. राकेश पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों का सम्मान

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय होने के बाद से लेकर आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने तक दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों की सक्रियता काबिल-ए-तारीफ रही। लिहाजा दूसरे दिन ड्रामा से जुड़ी सभी दवा कंपनियों के सहयोगी प्रतिनिधियों को IADVL CGSB की तरफ से प्रेसिडेंट डॉ. पीयूष अग्रवाल के साथ डॉ. अखिलेश बेहरा और डॉ. नवल पटेल द्वारा प्रशंसा पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय CUTICON 2026 के आयोजन की सफलता में सभी स्टेकहोल्डर्स के अलावा प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों/संस्थानों के सकारात्मक सहयोग के प्रति प्रेसिडेंट डॉ. पीयूष अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

img 20261116 wa00404673379298285256484

रायगढ़ में पहली बार आयोजित हुई IADVL की एनुअल कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के संगठन IADVL की एनुअल कॉन्फ्रेंस रायगढ़ में पहली बार आयोजित की गई है, जिसके लिए डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. राकेश पटेल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप सा, ट्रेजरार डॉ. अखिलेश बेहरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. नवल पटेल सहित उनकी पूरी टीम ने व्यवस्थाओं से लेकर सभी अतिथियों के शारीरिक और मानसिक कंफर्ट को लेकर बेहतर काम किया। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से आए अतिथि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता उम्मीद से कहीं बढ़कर रही। चूंकि इस आयोजन में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जा रहे थे, लिहाजा शैक्षणिक स्तर का होने की वजह से जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स भी दोनों दिनों के शैक्षणिक सत्र में शामिल हुए।

img 20261116 wa00368901083386363491865

दोनों दिनों की व्यवस्थाओं को लेकर बाहर से आए सभी अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञ पूरी तरह संतुष्ट नजर आए और आयोजन की सुखद स्मृतियों के साथ वापस हो गए। इस पूरे आयोजन को भले ही संस्था की छत्तीसगढ़ इकाई ने किया हो, लेकिन दोनों दिनों में जो स्वरूप सामने आया, उसे लेकर ऐसा माना जा रहा था कि यह राष्ट्रीय स्तर से किसी मायने में कम नहीं था।

img 20261116 wa003828129408364600584539309
img 20261116 wa0037726565082609992358
img 20261116 wa0039281294309635022458607361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *