बार (बरमकेला) में स्वर्गीय गुणनिधि पटेल के पावन स्मृति में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का हुआ विश्राम, पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

  • आयोजक श्रीमती शीतल पटेल एवं उनके भाई खगपति मालाकार जी ने श्री शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन होने हेतु गांव का जताया आभार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सरिया-बरमकेला के मध्य में बसे गांव “बार” में स्वर्गीय गुणनिधि पटेल जी के पावन स्मृति में श्रीमती शीतल पटेल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा व्यास पंडित सूरज उमाकांत मिश्र जी ने सोमनाथ से लेकर घृष्णेश्वर तक सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, महिमा और भक्तों पर हुई कृपा का सरस वर्णन किया। महाकालेश्वर की कथा पर श्रोताओं की आंखें नम हो गईं, वहीं केदारनाथ और काशी विश्वनाथ की कथा पर पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

कथा में वीरभद्र, भैरव, शरभ, नंदी, पिप्पलाद और हनुमान अवतार की लीलाओं का भी वर्णन किया गया। सती के अपमान पर वीरभद्र के प्रकट होने की कथा सुनकर श्रोता भावुक हो उठे, वहीं हनुमान अवतार में शिव की राम भक्ति की कथा पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा। यह कथा 11 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 नवंबर तक चला, प्रतिदिन कथा सुनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित होकर अपने मंगलमय जीवन की कामना को लेकर कथा श्रवण कर रहे थे, 18 नवंबर को सहस्त्रधारा एवं बेलपत्र वर्षा तथा पूर्णाहुति एवं आंवला नवमी पूजा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भी रही एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1500 से 2000 व्यक्तियों को भोजन प्रसाद कराया गया।

श्री शिव महापुराण कथा के आयोजक श्रीमती शीतल पटेल एवं इस कथा का संपूर्ण रुप से संचालन कर रहे उनके भाई खगपति मालाकार ने श्री शिव महापुराण कथा के इस सफल आयोजन हेतु ग्राम पंचायत बार के सभी सम्माननीय वरिष्ठ प्रबुद्जन, गणमान्य नगरीकरण, एवं गांव के सभी युवान साथी, जगन्नाथ युवा सेवा समिति के सभी सदस्य गण, नव दुर्गा समिति के सभी सदस्य गण के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भगवान शिव शंकर जी से पूरे गांव की सुखमय मंगलमय जीवन की कामना किये।

बार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा पूर्ण रूप से सफल रहा इसका श्रेय गांव के सभी वरिष्ठ जनों गणमान्य नागरिकों एवं सभी युवान साथियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ, इस कथा को सफल बनाने में जगन्नाथ युवा सेवा समिति एवं नव युवा दुर्गा समिति के सदस्यों ने पूरे तन मन से सहयोग करते हुए कार्य किए, श्री शिव महापुराण कथा को गांव के सभी लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

IMG 20261119 WA0000
IMG 20261119 WA0001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *