टपरंगा प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, दस टीमें हो रही शामिल


पहले 140 खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन, दस टीम ओनर्स ने बोली लगाकर खरीदे खिलाड़ी


रायगढ़। क्षेत्र के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम टपरंगा में जिंदल फाउंडेश न के सहयोग से टपरंगा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जेपीएल माइंस के सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश, ईवीपी संदीप सांगवान, वीपी श्री विजय जैन व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। खम्हारी 11 बिजना और वीर 11 के बीच खेला गया। जिसमें वीर इलेवन की टीम ने बाजी मारी।


टपरंगा प्रीमियर लीग का षुभारंभ सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश, ईवीपी श्री संदीप सांगवान, वीपी श्री विजय जैन व अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। इसके बाद यूपी स्कूल प्ले ग्राउंड टपरंगा में इस प्रतियोगिता का षुभारंभ फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता युवाओं को जोड़ने का काम करती है। खेल से युवाओं का मानसिक, षारीरिक विकास होता है साथ ही क्षेत्र में एक माहौल भी बनता है उन्होंने बताया कि जिंदल पाॅवर द्वारा घरघोड़ा में जिंदल क्रिकेट एकादमी का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माइंस एरिया में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने आष्वासन दिया कि ऐसे आयोजनों के लिए जिंदल पाॅवर हमेशा सहयोग करता रहेगा। ईवीपी श्री संदीप सांगवान ने कहा कि खेल से युवाओं का विकास होता है। इस तरह के खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को चिन्हित किया जाए ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए भी हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। वीपी विजय जैन ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इससे आने आने वाले सालों में बेहतर प्रदर्षन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में एजीएम सीएसआर राजेष रावत, सरपंच ग्राम पंचायत टपरंगा श्रीमती सुकांति हेमसागर सिदार, श्रीमती पुश्पांजलि बोहिदार, कौषल पटेल, तुशार पटेल, गंगाराम साहू, रविषंकर गुप्ता, मुरलीधर यादव, जगमोहन सिदार, मधु यादव सहित ग्रामीण व अन्य उपस्थित थे।


बोली लगाकर खरीदे खिलाड़ी
टपरंगा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 9 सितंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया। जिसमें 140 खिलाड़ी षामिल हुए। प्रत्येक टीम में 14- 14 खिलाड़ी षामिल किए गए हैं। ऑक्शन में तमनार किंग्स, षिवसेना गिरीसीमा, फाइन स्टार पालीघाट, , टीएसके सुपर किंग्स मिलूपारा, वीर 11, बक्षी ब्रदर्स 11, कास्मिक टाइटन, कृष्णा 11 खम्हारी 11 बिजना, मुकेष रेस्टोरेंट वाॅरियर्स धौराभांठा टीम के मालिकों ने बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदा है। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। दस टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। प्रत्येक मैच दस- दस ओवर का खेला जा रहा है।


पहले दिन दो और दूसरे दिन हुए चार मैच
टपरंगा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच खम्हारी इलेवन बिजना और वीर 11 के बीच खेला गया। जिसमें वीर इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच मुकेष रेस्टोरेंट वाॅरियर्स धौराभांठा और षिवसेना गिरसीमा के बीच खेला गया जिसमें मुकेश वाॅरियर्स की टीम ने बाजी मारी। दूसरे दिन चार मैच खेले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *