समाज में सेवा और जागरूकता की अलख जगाएगी 'सेवा ज्योति यात्रा'- संतोष साहू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’


रायगढ़। भाजपा शहर मण्डल महामंत्री संतोष साहू ने बताया की प्रदेश के यशस्वी वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी के अगवाई में दिनांक 07/10/26 बुधवार को सुबह 09:00 बजे रामलीला मैदान में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं और आमजनों को एकत्रित होना हैं।
जहाँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से देश को सम्बोधित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुशासन, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा दिनांक 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को रायगढ़ में निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को सफल बनाने की अपील की गई है।
संतोष साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ इसी सेवा और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *