अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप,रायगढ़ के बेलादुला में घर के बाहर खड़ी बाइक जली

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादुला में घर के बाहर खड़ी एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुर्भावनावश आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।रात में खड़ी की थी गाड़ी, सुबह जली मिलीप्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित कोमो निवासी संजय दास महंत वर्तमान में बेलादुला में मनोज पटनायक के मकान में किराये पर रहता है। वह एक निजी संस्थान में कार्यरत है।

उसके नाम पर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AM 4145 पंजीकृत है।संजय ने 21 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल किराये के मकान के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया |

अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे जब वह सोकर उठा और बाहर निकला, तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल आग लगने से पूरी तरह जल चुकी थी।जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारणसंजय दास महंत ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उसकी बाइक में आग लगाई है।

घटना के बाद उसने चक्रधरनगर थाना पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी और उचित कार्रवाई की मांग की। आग लगने के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *