सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया,रायगढ़ के ग्राम धनागार में मिला दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनागार में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिला है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, इलाके में करीब 10 साल बाद इस प्रजाति का सांप देखा गया है।

गांव में दुर्लभ सांप मिलने की खबर के बाद से आसपास के क्षेत्र में यह कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।विनीतेश और टीम ने पकड़ा, सर्प रक्षक समिति ने किया रेस्क्यूप्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले विनीतेश और उनकी टीम ने गांव में इस दुर्लभ सांप को पकड़ा था।

इसके बाद मामले की जानकारी सर्प रक्षक समिति को दी गई।सर्प रक्षक समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के उपरांत सांप को सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक पर्यावास में सुरक्षित रह सके।

संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण कदमरेड सैंड बोआ सांप अपनी दुर्लभता की वजह से लोगों के बीच हमेशा विशेष जिज्ञासा का केंद्र रहता है। क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की दिशा में इस तरह का सुरक्षित रेस्क्यू बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *