बांजीखोल गांव में “आरोग्य दीप 3.0” के अंतर्गत "सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर" सफलता पूर्वक हुआ संपन्न

रायगढ़। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत संचालित “स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला – आरोग्य दीप 3.0” कार्यक्रम के तहत बांजीखोल गांव में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड , गारे पलमा IV/4, द्वारा नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्राम पंचायत लालपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में डॉ. व्ही. के. अम्बवानी एवं डॉ. एस. के. मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के माध्यम से वृद्ध, युवा एवं बच्चों सहित कुल 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच की गई तथा आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच पुषराम भगत,उनकी प्रतिनिधि श्रीमती गुरवारी भगत एवं उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो सका। शिविर की सफलता में नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से किशोर पटनायक, दुर्गा शंकर नायक, प्रकाश राठिया, श्रीमती भांजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर, श्रीमती दीपा सिंग, श्रीमती संतोषी सिदार, श्रीमती चंद्रावती राठिया ग्राम संगठन की महिलाएं ,मितानिन श्रीमती ललिता राठिया (बालजोर) का विशेष योगदान रहा।


“आरोग्य दीप 3.0” कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अन्य लक्ष्य 8 गांव में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *