रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित युवा मंच कार्यक्रम में रायगढ़ के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. अरुण केडिया को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य मंत्रीगण एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर समाज एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रायगढ़ में आधुनिक एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. अरुण केडिया को एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर रायगढ़ में लंबे समय से अत्याधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। सेंटर द्वारा रायगढ़ में उच्चस्तरीय सोनोग्राफी सेवाओं को प्रारंभ करने के साथ ही आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर में 96-स्लाइस CT Scan तथा 1.5 Tesla MRI जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे रायगढ़ एवं आसपास के मरीजों को जटिल जांचों के लिए बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता काफी कम हुई है।
इसके अलावा सेंटर में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, मैमोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित विभिन्न आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सेंटर का उद्देश्य रायगढ़ के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉ. अरुण केडिया एवं डॉ. सोनल केडिया अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हैं। सेंटर में सुबह से लेकर रात तक मरीजों को आवश्यक जांच एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. अरुण केडिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि अनुपम डायग्नोस्टिक

अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर, रायगढ़ द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को लगातार बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए डॉ. अरुण केडिया को मिला यह सम्मान रायगढ़ के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।




