रायगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सत्यम सागर पटेल नेटवर्क मार्केटिंग एवं हमारे अभिभावक,विशिष्ट अतिथि डी पटनायक भैया जी प्रबंध समिति के सम्माननीय उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ के प्रभारी व्यवस्थापक थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता ॐ एवं भारत माता भगवान श्री कृष्ण के समक्ष मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीपवंदना पूजन अर्चन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक रोली लगाकर एवं परिचय कराया गया।सबसे पहले छोटे छोटे भैया बहन जो श्री कृष्ण राधा की वेशभूषा में आए थे उनकी झांकी अभिभावकों के समकक्ष प्रस्तुत की गई।उसके बाद अनेक भजन गीता के श्लोक,श्री कृष्ण भगवान की जीवनी,एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रेणुका ठाकुर द्वारा निर्देशित नाटिका ने सभी भैया बहनों, अभिभावकों, अतिथियों एवं आचार्य बंधु भगिनीयों का मन मोह लिया।अंत में मुख्य अतिथि द्वारा भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश कर्म का जीवन में महत्व बिना फल के इच्छा किए पर सारगर्भित वक्तव्य एवं श्री पटनायक भैया जी ने यदा यदा ही धर्मस्य....श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा जब जब धरती पर पाप बढ़ा भगवान अनेकों रूप लेकर अवतरित हुए।अंत में मटकी फोड़ कार्यक्रम पिरामिड बनाकर शिशु के भैया बहनों द्वारा मटकी फोड़ कर उसमें रखे मक्खन, चॉकलेट, दही को लूटा गया। प्राचार्य द्वारा सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं आचार्य बंधु भगिनी का आभार प्रदर्शन किया गया।श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।





