गेट के पास खड़ी श्रमिक की बाईक पार

रायगढ़। जिंदल फेब्रिकेशन प्लांट के गेट के पास खड़ी श्रमिक की बाईक को दिन दहाड़े किसी ने पार कर दिया। ड्युटी से बाहर निकलने के बाद गेट के सामने से उसकी बाईक को नदारद देख मजदूर ने थाने की शरण ली। ग्रामीण की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के डभरा थानांतर्गत ग्राम चांटीपाली निवासी फागुलाल साहू पिता चमरू साहू वर्तमान में रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित जिंदल फेब्रिकेशन कंपनी के एमएसडी प्लांट में श्रमिक के रूप में कार्यरत है। रविवार की दोपहर को वह प्रतिदिन की तरह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसायकिल (क्रमांक सीजी 11 एमबी 7236) से प्लांट पहुंचा और कंपनी के गेट के पास बाईक खड़ी कर काम करने के लिए चला गया था।

शाम को लगभग 7 बजे ड्यूटी से वापस बाहर आया तो गेट के पास उसकी बाईक नहीं दिखी। आस पास काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर उसने थाने में मोटरसायकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फागूलाल साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पजींबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *