ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़ । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम बजरमुड़ा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे एक महिला के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,200 बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम मुड़ागांव, सराईटोला, कोलम, चितवाही, ढोलनारा एवं बजरमुड़ा क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बजरमुड़ा में राजकुमारी सारथी अपने घर की बाड़ी में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब काफी मात्रा में अवैध बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपिया राजकुमारी सारथी पति भगत राम सारथी, उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरमुड़ा, थाना तमनार के कब्जे से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों एवं जरिकेन में रखा कुल 11 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,200, बरामद किया गया। शराब को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई । इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजित भगत शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *