शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में पालकों को दी गई सूचना के आधार पर पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी की अध्यक्षता में व शालेय स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति शाला समय पर, अनुशासन, स्वच्छता, अच्छी आदतों के विकास पर जोर, नैतिक एवं मूल्य परक शिक्षा,कक्षा -कार्य, गृह -कार्य पूर्ण करने, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, आधार कार्ड अपडेशन, एमबीयू अपडेशन, छात्रवृत्ति की
पात्रता रखने वाले वाले बच्चों को आय,जाति,निवास प्रमाण -पत्र समय-सीमा में बनाकर शाला में प्रस्तुत करने, तिमाही परीक्षा की समय-सारिणी एवं पाठ्यक्रम की जानकारी,शाला में बने कक्षा ग्रुप को नहीं छोड़ने एवं शाला द्वारा प्रसारित संदेश अनुरूप कार्य करने, उचित एवं पर्याप्त कारणवश बच्चों के शाला नहीं आने पर अवकाश हेतु आवेदन पत्र देने/संदेश प्रेषित करने, शाला से अवकाश पश्चात् सही समय पर घर पहुंचने,शासकीय योजनाओं एवं शाला में संचालित हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। पालकों द्वारा चाही गई जानकारी एवं पूछे गए प्रश्नों का संतुष्टिजनक उत्तर दिया गया एवं शाला को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हुए उनसे सुझाव लिए गए।
उपस्थित सभी पालकों ने शाला के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर शाला के प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी एवं शिक्षकों के द्वारा शाला एवं विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों की प्रशंसा की और इस प्रकार का सम्मेलन मासिक रूप से करने की बात रखी जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।आज 52 पालकों की उपस्थिति रही।आज का सम्मेलन शिक्षक -पालक संवाद का अविस्मरणीय उदाहरण बन गया।




