रायगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर रायगढ़ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि श्री डी.पटनायक प्रबंध समिति के सम्माननीय उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर रायगढ़ के व्यवस्था प्रमुख थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के साथ सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप वंदना के साथ पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कन्या भारती की अध्यक्ष मेघा यादव ने मुख्य अतिथि एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी का तिलक रोली के साथ परिचय कराया।भैया बहनों ने डॉक्टर राधा कृष्णन की जीवनी पर एवं उनसे संबंधित अनेक प्रसंगों को सुनाया।आचार्य बंधु भगिनीयों का ग्रुप बनाकर भैया बहनों द्वारा विभिन्न खेल खेलाया गया।मुख्य अतिथि श्री डी पटनायक द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि एक शिक्षक का बच्चों को गढ़कर सुयोग्य इंसान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।बालक कच्ची मिट्टी की भांति होता है जिसे वो तराशकर हीरा बनाता है।

प्राचार्य कुबेर माली ने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा गुरु की महिमा ईश्वर से बढ़कर है क्योंकि भगवान के बारे में गुरु ही बताता है उन्होंने यह भी कहा गुरु कुम्हार की भांति होता है जो सहारा देकर एक सुंदर घड़े की भांति पढ़ा लिखकर इंसान बनाता है वह कभी कभी चोट भी पहुंचाता है किंतु प्यार भी करता है।

अंत में भैया बहनों द्वारा सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं विद्यालय के स्टॉप को उपहार दिया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी भैया बहनों द्वारा किया गया था।
प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़।





