लैलूंगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार समस्त विधानसभाओं में हम तैयार हैं का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन अर्चना एवं माल्यार्पण के बाद किया गया गया।
विगत 5 जुलाई 2023 दिन बुधवार को प्रदेश पदाधिकारी, एवं विधायक महोदय एवं जिला पदाधिकारी ,प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत पदाधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, निगमबोर्ड पदाधिकारी ,मंडी उपज मंडी सहकारिता समिति पदाधिकारी ,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी ,जोन पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी ,और बूत पदाधिकारियों की उपस्थिति में एवं युवा मितान क्लब पदाधिकारी समस्त संगठनों के सदस्यों वरिष्ठ कांग्रेसियों युवा कार्यकर्ताओं कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं की सौजन्य उपस्थिति मैं लैलूंगा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में कांग्रेस और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं कार्यकर्ताओं के कार्य निष्ठा एकजुटता संगठन और एकता एवं कांग्रेस का इतिहास कांग्रेस देश के लिए वरदान आगामी विधानसभा चुनाव हेतु हम तैयार हैं का नारा के साथ प्रारंभ हुआ एवं मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ आगे विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लिए एक विजय आगाज है
