रायगढ़

वोट अधिकार रैली का रायगढ़ से शुभारंभ, 3 दिनों में 14 जिलों में होगी रैली

रायगढ़ । कांग्रेस की वोट अधिकार रैली की में शामिल होने रायगढ़ पहुंचने पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, रैली की शुरूआत शहर के सत्तिगुड़ी चौक से हुई, विशाल पदयात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट,PCC चीफ दीपक बैज के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता इस यात्रा में शामिल हुए, सत्तीगुडी चौक में हस्ताक्षर अभियान में सभी नेताओ ने फ्लैस बोर्ड पर साइन किया। रैली नगर के कई चौक चौराहों से गुजरी और स्टेशन चौक पहुंची, जहां सभा को सबसे पहले दीपक बैज ने संबोधित किया, श्री बैज के बाद सभा को सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।

सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी जी की यह वोट अधिकार यात्रा केंद्र सरकार की सरकारी एजेंसियों को अपने कब्जे में करने की साजिश काे बेनकाब करने की है, जिसके खिलाफ में राहुल जी के नेतृत्व में हम लड़ रहे है, गरीब-मँझोले लोगों को उनके हक से कभी वंचित नहीं होने दिया जाएगा। इस आंदोलन की शुरुआत आपके रायगढ़ से शुरू हो चुकी है जो आगामी 3 दिनों तक प्रदेश के 14 जिलों में पहुंचेगी, इस रैली के माध्यम से लोगों को हम वोट के अधिकार को दिलाएंगे। उन्होंने कहा चुनाव आयोग के चयन प्रक्रिया से सुप्रीम कोर्ट को दूर कर दिया, जिससे वे अपनी मनमानी कर सकें इस प्रकार से संविधान की चोरी किसी भी तरह से बर्दाश्त योग्य नहीं है, जिसके लिए हम लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर भी ऊंगली उठाई।

दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार नहीं बन पाई और ये बीजेपी की सरकार ने शपथ लेने से पहले ही योजना बनाई कि अदानी के नाम पर सैकड़ों पैड काटे जाएंगे, जिससे केंद्र की सरकार को लाभ मिल सके, वहीं एक साजिश के तहत रायगढ़ में सैकड़ों की तादात में गरीबों का घर तोड़ दिया गया, ताकि वहां पर भी एक बड़े कालोनाईजर को सड़क उपलब्ध कराया जा सके। अब लोगों का मौलिक अधिकार भी छीना जा रहा है, वोट देना हम सब का अधिकार है जिसके लिए हम लड़ रहे है आज आप सभी का सहयोग मिला यही हमारी ताकत है।

बाईट -चरण दास महंत

बाईट -सचिन पायलट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button