रायगढ़

जिले में आकाशीय बिजली का कहर : दो युवकों की मौत, एक झुलसा

रायगढ़। जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के मुनंद गांव की है, जहां खेत से लौट रहे खातिर राम राठिया (26) पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां संजय भारद्वाज (30) और अनिप उरांव (24) मछली मारने तालाब गए थे। शाम को अचानक गाज गिरने से दोनों झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिप का इलाज जारी है। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button